युवक ने युवती के मकान के शीशे तोड़ दिए
एक लड़का रोज युवती का पीछा करता था। एक दिन युवती ने उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने पागलपन की हदें पार कर दीं।
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में पीछा कर फब्तियां कसने का विरोध करने पर युवक ने युवती के मकान के शीशे तोड़ दिए।
जिससे मौके पर हंगामा मच गया। इस मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।