फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DNA सैंपल से पता चलेगा, कौन है बच्चे का बाप

Wed, 24 Sep 2014 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ साल पूर्व दुराचार करने के मामले में कोर्ट के समक्ष चिकित्सक ने आरोपी, विवाहिता तथा उसके पुत्र का ब्लड सैंपल लिया। तीनों के ब्लड सैंपल डीएनए जांच के लिए देहरादून स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए है।
विज्ञापन


महिला का आरोप था कि दुराचार करने वाला आरोपी ही उसके सात वर्षीय पुत्र का पिता है। मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है।

रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक विवाहिता ने करीब दो माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें उसने आरोप लगाया था कि आठ साल पूर्व गांव निवासी युवक ने उसके साथ दुराचार किया था। बताया कि दुराचार के बाद वह गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

रेप के बाद हो गई थी गर्भवती

महिला ने कहा था क‌ि दुराचार के बाद वह गर्भवती हुई थी और आरोपी को ही उसके बच्चे का पिता है जिसके बाद गंगनहर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस ने विवाहिता, पुत्र और आरोपी का डीएनए टेस्ट कराने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी।

कोर्ट के आदेश पर बुधवार को सिविल अस्पताल के पैथोलोजिस्ट रजत सैनी ने कोर्ट के समक्ष विवाहिता उसके पुत्र तथा आरोपी तीनों के सैंपल लिए। तीनों के सैंपल कोर्ट के सामने सील किए गए।

मामले की विवेचना कर रहे एसआई प्रदीप तोमर ने बताया कि ब्लड सैंपल डीएनए जांच के लिए देहरादून स्थित लैब भेजे गए है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की कार्रवाई तय होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें