फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को अकेली देख घर में घुस गया फिर...

Wed, 08 Apr 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी के कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले में एक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर किशोरी से दुराचार करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


किशोरी के चिल्लाने पर वह मौके से भाग गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो की विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित किशोरी और परिजनों ने बुधवार को कोतवाली में घटना के संबंध में तहरीर दी है। परिजनों ने बताया कि बुधवार को उनकी 13 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाले मो. साजिद ने घर में घुसकर उनकी लड़की के साथ छेड़खानी कर दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन


आठवीं में पढ़ती हैं किशोरी
शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराने के बाद बलात्कार का प्रयास, छेड़छाड़ और मारपीट के साथ ही पोक्सो की धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी साजिद को घर से गिरफ्तार कर लिया। किशोरी आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
विज्ञापन


एसएसआई विजय सिंह ने बताया कि मामला दर्जकर आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसे बृहस्पतिवार को जिला जज कोर्ट पौड़ी में पेश किया जाएगा।

पहले भी कर चुका है अपराध
कोतवाली पुलिस के अनुसार आरोपी साजिद ने वर्ष 2010 में भी नगर क्षेत्र में एक लड़की के साथ बलात्कार किया था। उसे कोर्ट से उसे सजा मिली है जिसमें तीन महीने पहले वह हाईकोर्ट से पैरोल पर बाहर आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें