स्टेट बैंक से रुपये निकालकर जा रहे एक युवक से बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
थाना क्षेत्र पसगवां के गांव छोलाबारी निवासी तस्लीम खां बुधवार को जंगबहादुरगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे तभी जंगबहादुरगंज-मोहम्मदी मार्ग पर कुतुबापुर पुल के निकट पीछे से दो बाइकों पर सवार पांच बदमाशों ने उन्हें रोक लिया तथा एक बदमाश ने तमंचे से फायर भी किया। बदमाश रुपये लूटकर भाग गए। घटना की सूचना तस्लीम ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर सीओ मोहम्मदी अवनीश्वरचंद्र श्रीवास्तव तथा एसओ पसगवां राजकुमार सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।