चेक बाउंस के मामले में पुलिस जिस व्यक्ति की तलाश कर रही थी वह एक मामले में कुछ लोगों के साथ खुद ही कोतवाली में सिफारिश करने आ पहुंचा।
पढ़ें,‘सरकार’ बनकर पहली बार पहुंचे हरीश रावत
उसे पहचानकर पुलिस ने हवालात में डाल दिया। यह नजारा देख साथ आए लोग भी भौचक्के रह गए।
कोर्ट से जारी है वारंट
पुलिस के अनुसार तेलीवाला निवासी मुकर्रम के खिलाफ चेक बाउंस का वाद दायर है। पेश नहीं होने पर कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी हुए थे।
पढ़ें,बदरीनाथ रावल के 'ब्रह्मचर्य' पर छिड़ी बहस
काफी प्रयास करने के बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था। रविवार को एक मामले में कुछ लोग सिफारिश करने के लिए गंगनहर कोतवाली आए थे।
पुलिसकर्मी ने लिया पहचान
वार्ता के दौरान किसी पुलिसकर्मी ने इन लोगों में शामिल मुकर्रम को पहचान लिया और इंस्पेक्टर को जानकारी दी। इंस्पेक्टर के इशारे पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। साथ आए लोग कुछ समझ ही नहीं पाए।
पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक
बाद में पूरा मामला पता चलने पर वे उस मामले को भी भूल गए जिसकी सिफारिश में आए थे। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र भदौरिया ने बताया कि आरोपी को वारंट के आधार पर कोर्ट में पेश किया जाएगा।