हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक घर में रंगरेलियां मनाने पर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर डाला। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले एक युवक फुर्र हो गया जबकि एक युवक एवं युवती धरे गए। पुलिस ने युगल का सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में चालान कर दिया।
कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में दो युवक अपने साथ एक युवती को लेकर पहुंचे है और उनकी गतिविधि संदिग्ध है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने घर को घेर रखा था।
मौके से एक युवती एवं युवक धरे गए लेकिन घर का मालिक फरार हो गया। कोतवाल के अनुसार धरे गए युवक का नाम समीर पुत्र शमशेर निवासी कस्बा बहादराबाद है जबकि युवती मूल रूप से भवानीपुर कोलकाता हाल निवासी कनखल है। बताया कि फरार हुए युवक मुख्तार पुत्र गुलाब साबिर की तलाश जारी है।