फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीः देशवासियों को लूटता है ये सेना का सिपाही

Sun, 26 Apr 2015 06:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में तैनात एक सूबेदार मेजर देश की रक्षा करने की जगह लोगों से लूटता है। पढ़ें, पूरी खबर...
विज्ञापन


कांग्रेस नेता और चकराता छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज जैन के यहां हुई लूट में पुलिस ने मुख्य आरोपी सूबेदार मेजर आनंद सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूबेदार मेजर को सेना के अधिकारियों ने शनिवार दोपहर पुलिस के हवाले किया।

उसके पास से तमंचा, खुखरी और विस्फोटक सामग्री मिली है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शनिवार को थानाध्यक्ष प्रवीण कोश्यारी वारंट लेकर सेना दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने सेना के अधिकारियों से बातचीत की। जिसके बाद सेना ने आरोपी सूबेदार मेजर को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने 21 अप्रैल को लूटकांड का खुलासा किया था। वारदात में शामिल दो आरोपी महिपाल और जयदीप को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पंकज जैन के यहां दिया था लूट को अंजाम

गिरफ्तार आरोपियों ने ही वारदात में 22वें सैनिक संस्थान चकराता में तैनात सूबेदार मेजर के शामिल होने की बात कबूली थी। बताया कि लूटकांड की साजिश भी सूबेदार मेजर ने ही रची थी।

बता दें कि 13 अप्रैल की रात तीन हथियार बंद बदमाशों ने पंकज जैन के यहां लूट की थी। बदमाशों ने पंकज जैन, पत्नी संगीता जैन और बेटी सृष्टि को घायल कर दिया था। उधर, पुलिस फरार आरोपी अजित निवासी महेंद्रगढ़ हरियाणा की तलाश कर रही है।

गिरफ्तार 48 वर्षीय सूबेदार आनंद सिंह मूल रूप से कमला नेहरू मार्ग दुगड्डा पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट के साथ ही विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा-5 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें