फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख रिश्वत लेते CBI के हत्थे चढ़ा सेना का क्लर्क

Fri, 07 Oct 2016 04:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लैंसडौन
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
सीबीआई देहरादून की टीम ने लैंसडौन गढ़वाल राइफल्स में कार्यरत एक सिविल क्लर्क को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सिविल क्लर्क सेना के लैंसडौन स्थित क्यू विभाग में सिविलियन कर्मचारी है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सेना के सिविलियन विभाग में लुहार के पद पर कार्यरत मोहन सिंह ने सिविल क्लर्क प्रताप सिंह पर उसका एरियर दिलाने के लिए चार लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत देहरादून सीबीआई अफसरों से की थी।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने कबूल‌ लिया अपराध

घूस - फोटो : demo pic
बृहस्पतिवार को लैंसडौन पहुंचकर सीबीआई टीम ने सुनियोजित रणनीति के तहत शिकायतकर्ता और आरोपी को गांधी चौक पर बुलाया और सिविल क्लर्क प्रताप सिंह को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। शिकायतकर्ता ने सीबीआई को बताया कि इसी साल दिसंबर माह में उसका रिटायरमेंट है। प्रताप सिंह उसके एरियर की राशि को हड़पने के लिए उस पर दबाव बना रहा था। टीम में सीबीआई के डीएसपी अनिल चंदोला, आईएमएस नेगी और इंस्पेक्टर आरपी शर्मा व सुमित शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें