नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी की छात्रा ने देहरादून के एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा एक कंपनी के इंवेंट मैनेजमेंट के लिए देहरादून आई थी। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है।
पुलिस कर रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
2 of 6
hotel room
- फोटो : AmarUjala
एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा की बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट की छात्रा संजना (23) पुत्री केदार सिंह ग्राम छनेरा, थाना सूरजपुर नोएडा देहरादून में एक मोबाइल कंपनी के 4जी प्रमोशन के लिए आई थी।
3 of 6
संजना
- फोटो : file photo
संजना ने अपनी दोस्त भारती के देहरादून के त्यागी रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया था। बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे संजना की दोस्त भारती होटल से बाहर नाश्ता करने चली गई। जब भारती वापस लौटो तो देखा कि संजना फंदे से लटक रही थी।
4 of 6
sanjana suicide
- फोटो : AmarUjala
छात्रा के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही होटल मैनेजमेंट तुरंत ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए घटनास्थन का मुआयना किया।
5 of 6
sanjana suicide
- फोटो : AmarUjala
एसएसपी सदानंद दाते ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रथय दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली कारणों का पता चल सकेगा।