देहरादून की एक महिला ने कांग्रेस के एक नेता पर शादी करके शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोपी पहले से शादीशुदा बताया गया है। इस मामले में एसएसपी से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
2 of 5
रायवाला क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि इस साल फरवरी माह में एक मित्र के माध्यम से कांग्रेस नेता के संपर्क में आई।
विज्ञापन
3 of 5
शादी में धोखा
- फोटो : फाइल फोटो
आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता बीवी की मौत होने के कारण उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। पहले तो वह नकारती रही, लेकिन बाद में वह भी तैयार हो गई।
4 of 5
marriage
कांग्रेस नेता हरिद्वार के एक मंदिर में ले जाकर उसके साथ विवाह कर लिया। विवाह के बाद काफी समय तक शारीरिक शोषण करने के बाद अक्तूबर में कांग्रेस नेता उसे छोड़कर चला गया।
युवती ने फोन पर आरोपी से संपर्क किया तो उसने मतलब पूरा होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। मुंह खोलने पर कांग्रेस नेता झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता दो बच्चों की मां बताई गई है।