फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री के अंदर पकड़ी गई चीन की शराब!

Sat, 10 Oct 2015 01:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र के सिसौना स्थित एक दवा की फैक्ट्री में आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल ने शुक्रवार की देर शाम छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री में एल्कोहल के 60 पैकेट बरामद किए गए हैं। जिसके चीन से मंगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


फैक्ट्री मालिक की ओर से इस संबंध मे कोई कागजात नहीं दिखा पाने पर टीम ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही प्लांट हेड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

आबकारी विभाग के प्रवर्तन दल की ओर से सहायक आयुक्त दुर्गेश त्रिपाठी के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से भगवानपुर के सिसौना गांव स्थित क्लिनटॉज फार्मा फैक्ट्री के खिलाफ इस तरह की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद शुक्रवार की शाम टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन


फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज
जांच पड़ताल के दौरान फैक्ट्री में एल्कोहल के 500 एमएल के 60 पैकेट पाए गए। यह अलग तरह के पैकेट थे जो संभवत: चीन से मंगाया गया है। इस संबंध में दवा फैक्ट्री के मालिक से पूछताछ की गई, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही कोई कागजात दिखा सके।

उन्होंने कहा कि दवा फैक्ट्री में एल्कोहल के इस तरह के पाउच नहीं रखे जा सकते। फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मौके पर मौजूद प्लांट के हेड राजीव रंजन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें