किशोरी से दुष्कर्म करने और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देने पर पुलिस ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार 16 साल की किशोरी के साथ किच्छा के एक गांव के राशिद ने दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। करीब दो माह पहले उसने किशोरी का अश्लील वीडियो उसकी बहन के मोबाइल पर भेज दिया। आरोप है कि वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से रुपये मांगने लगा।
इससे परेशान होकर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शुक्रवार की शाम राशिद को पुलिस ने किशोरी के घर के आसपास घूमते समय गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह बरेली से बीए कर रहा है।