एक निजी अस्पताल के आईसीयू में एक महिला स्टाफ पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। हमले में युवती का हाथ बुरी तरह से झुलस गया है।
आपसी नोंक झोक में एक कर्मचारी ने महिला सहकर्मी के हाथ पर तेजाब डाल दिया। इसको लेकर अस्पताल में खूब हंगामा हुआ। अस्पताल प्रशासन ने आरोपी युवक को नौकरी से हटाकर मामला रफा दफा कर दिया।
रामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक युवक और युवती रविवार की रात आईसीयू यूनिट में ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते युवक ने सहकर्मी युवती के हाथ पर तेजाब उड़ेल दिया।
तेजाब से युवती का हाथ झुलसा तो अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल संचालक ने मौके पर पहुंचकर बाउंसरों की मदद से आरोपी को बाहर निकलवा दिया और उसे नौकरी से हटा दिया। बाद में संचालक ने पीड़ित युवती को समझा बुझाकर मामला रफा दफा करा दिया। इस मामले में पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।