बृहस्पतिवार को एक प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी ने पीड़ित बच्ची के पिता को शर्मनाक घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित दंपति बच्ची के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर देर शाम आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511 के साथ ही पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया।
शुक्रवार सुबह बेड़ीनाग पुलिस पीड़ित परिवार को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची और बच्ची का मेडिकल कराया। डॉ. ने दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है। हालांकि उनका कहना है कि बच्ची के शरीर पर दुष्कर्म के प्रयास के निशान मिले हैं। इस मामले की जांच एसआई कंचन कैड़ा को सौंपी गई है।
थानाध्यक्ष बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि आरोपी भाष्करानंद पंत को हिरासत में ले लिया है। बतौर साक्ष्य पीड़ित बच्ची के कपड़े सील कर दिए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। नाती-पोतों वाला आरोपी यहां चार बेटों के परिवार के साथ रहता है।
आरोपी बेड़ीनाग विकास खंड में भी एडीओ के पद पर रह चुका है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।