फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 साल का अधिकारी पांच साल की बच्ची संग करने लगा गंदी हरकत, चीख सुनकर पहुंचीं मां ने देखा तो...

Sat, 05 May 2018 08:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़/बेड़ीनाग
विज्ञापन
विज्ञापन

बेड़ीनाग थाना क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची से 68 वर्षीय सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंची मां ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन आरोपी उसे धक्का देकर भाग गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नेपाली मूल का पीड़ित परिवार किराए के कमरे में रहकर मजदूरी करता है। दंपति की पांच साल और तीन साल की दो बेटियां हैं। एक मई को आरोपी आंगन में खेल रही पांच साल की मासूम को खाने की वस्तु का लालच देकर साथ ले गया।

आरोपी ने पीड़िता के आवास के पीछे एक गली में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया तो बच्ची रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज पर मौके पर पहुंची मां ने बुजुर्ग को आपत्तिजनक हालत में बच्ची के साथ पाया तो आरोपी से भिड़ गई और बच्ची को छुड़ाया। इस बीच आरोपी भाग गया। लोकलाज के भय से मां ने यह बात पति को भी नहीं बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक प्रत्यक्षदर्शी पड़ोसी ने पीड़ित बच्ची के पिता को शर्मनाक घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित दंपति बच्ची के साथ थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर देर शाम आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 511 के साथ ही पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया।

शुक्रवार सुबह बेड़ीनाग पुलिस पीड़ित परिवार को लेकर जिला महिला अस्पताल पहुंची और बच्ची का मेडिकल कराया। डॉ. ने दुष्कर्म की पुष्टि नहीं की है।  हालांकि उनका कहना है कि बच्ची के शरीर पर दुष्कर्म के प्रयास के निशान मिले हैं। इस मामले की जांच एसआई कंचन कैड़ा को सौंपी गई है।

थानाध्यक्ष बलवंत सिंह कंबोज ने बताया कि आरोपी भाष्करानंद पंत को हिरासत में ले लिया है। बतौर साक्ष्य पीड़ित बच्ची के कपड़े सील कर दिए हैं। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। नाती-पोतों वाला आरोपी यहां चार बेटों के परिवार के साथ रहता है।

आरोपी बेड़ीनाग विकास खंड में भी एडीओ के पद पर रह चुका है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें