फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती से नहीं, भावनात्मक पूछताछ में टूटी मीनू

विज्ञापन
विज्ञापन
सख्ती से नहीं, भावनात्मक पूछताछ में टूटी मीनू
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के अंसारी रोड स्थित घर में युवती प्राप्ति सिंह की हत्या करने की आरोपी सौतेली मां मीनू कौर का पुलिस पूछताछ में एक बार भी आत्मविश्वास नहीं डगमगाया। मोबाइल की काल डिटेल और सीसीटीवी फुटेज मिलने के पुलिस के दावों के बीच भी वह अपनी बात पर अडिग रही। यही कहती रही कि वह बेटी को आईएसबीटी पर छोड़कर आई है। पुलिस ने प्राप्ति की हत्या की आशंका जताई तो वह भड़क गई। पूछताछ की 65 मिनट की वीडियो में पुलिस उसकी जुबान खुलवाने में नाकाम रही। इसके बाद भावनात्मक तरीके से हुई बातों में मीनू की आंखाें से निकले आंसुआें के सहारे कत्ल की पूरी कहानी बाहर आती चली गई।
मीनू पर शक की वजह सिर्फ गुमशुदगी की कहानी ही थी। मीनू ने सात फरवरी को तड़के प्राप्ति को आईएसबीटी छोड़ने और दो बार फोन करने की बात बताई थी। पुलिस ने प्राप्ति और मीनू की काल डिटेल निकाली तो उसका झूठ सामने आया। न तो दोनों मोबाइल की लोकेशन आईएसबीटी थी और न ही उनके बीच कोई बात हुई थी। छह फरवरी की रात दस बजे के बाद प्राप्ति की तरफ से कोई कॉल अथवा मैसेज नहीं था। पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ मीनू को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूरी पूछताछ की वीडियो बनाई गई।
विज्ञापन

पटेलनगर कोतवाल रितेश शाह ने महिला स्टाफ के साथ मोबाइल की काल डिटेल और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मीनू का मुंह खुलवाने की कोशिश की लेकिन मीनू साफ तौर से इन साक्ष्याें को नकारती चली गई। उसने सवाल किया कि वो झूठ क्यों बोलेगी? वह बेटी से बहुत प्यार करती है। पूछताछ के दौरान मीनू मंझे हुए खिलाड़ी की तरह पुलिस के हर सवाल का जवाब अपने हिसाब से देती रही। जैसे ही कोतवाल ने अनहोनी और हत्या किए जाने की आशंका जताई तो मीनू भड़क गई। आप यह कैसे कह सकते हैं कि उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हो गई?
विज्ञापन

करीब 65 मिनट पूछताछ का सिलसिला चलता रहा, मगर नतीजा ढाक के तीन पात रहा। बाद में पुलिस ने भावनात्मक तरीके से उसे तोड़ने की कोशिश की। आखिर बेटी और मां के प्यार की बातों में फंसकर उसके हलक से सच बाहर आ गया। वह बोल पड़ी - बुरा नहीं चाहती थी, बुरा करने को मजबूर किया। यह कहकर उसकी आंखों से आंसू छलक गए। पुलिस बस यही चाहती थी। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने पूरा वाकया बयां किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें