फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर से चार वर्षीय बच्चा लापता, अपहरण की आशंका

Tue, 25 Oct 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
आस मोहम्मद - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रहा चार साल का मासूम बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने सभी संभावित जगह पर तलाशने के बाद पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज कर सभी थानों में बच्चे की गुमशुदगी की जानकारी दे दी है। बच्चे के अपहरण की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


रुड़की की गंगनहर कोतवाली अंतर्गत ग्रीनपार्क कॉलोनी निवासी तस्लीम का चार वर्षीय बेटा आस मोहम्मद सोमवार को घर के बाहर खेल रहा था। कुछ ही देर बाद वह लापता हो गया। इधर काफी देर तक उसके दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला।
Trending Videos
विज्ञापन

कहीं चोरी के पीछे बच्चा चोरी गैंग तो नहीं

Missing
परिजनों ने फौरन गंगनहर कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने किसी अनहोनी की आशंका से जल पुलिस के जवानों से तालाब खंगलवाए।

इधर आशंका जताई जा रही है कि कहीं बच्चे के गायब होने के पीछे बच्चा चोर गैंग तो नहीं है। क्योंकि अभी चार दिन पहले रेलवे स्टेशन से एक बच्चा चोरी हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें