फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 साल की मासूम को दी ऐसी मौत कि सहम गया गांव

Fri, 30 Oct 2015 04:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में बागेश्वर के एक गांव से लापता हुई तीन साल की मासूम का शव सुनसान जगह पर बेहद दर्दनाक हालत में मिला है।
विज्ञापन


कमेड़ी गांव से मंगलवार शाम लापता हुई तीन साल की बच्ची का शव गांव के पास ही बृहस्पतिवार को निर्जन स्थान पर मिल गया है। शव को पत्थरों से दबाया गया था तथा बच्ची की सलवार उसके गले से बंधी थी, जिससे गला घोंटकर हत्या की आशंका है।

संदेह यह भी है कि कहीं यह एक और लाडली कांड (बलात्कार के बाद हत्या) तो नहीं या यह भी हो सकता है कि बच्ची को रंजिशन मारा गया हो। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन


मासूम की मौत पर शुक्रवार को बागेश्वर नगर के स्कूल, कॉलेज और बाजार बंद रहेंगे। पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला बताया है।

कमेड़ी निवासी चंदन सिंह रौतेला की तीन साल की इकलौती बेटी आयुषी मंगलवार शाम साढे़ तीन बजे लापता हो गई। तभी से पुलिस कर्मी, वन कर्मी और ग्रामीण उसे ढूंढ रहे थे। गांव के आसपास कई बार कांबिंग की गई।
विज्ञापन

बच्ची का शव देख मां हुई बेहोश

बृहस्पतिवार की शाम लगभग तीन बजे ग्रामीणों को गांव से लगभग तीन सौ मीटर दूर निर्जन स्थान में बालिका का शव पत्थरों के नीचे दबा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। बच्ची का शव देख उसकी मां बेहोश हो गई।

ग्रामीण को लग रहा था कि कहीं बच्ची को तेंदुआ न उठा ले गया हो। खास बात यह है कि जहां बच्ची का शव मिला है वहां कांबिंग टीम पहले भी देख चुकी थी, तब वहां कुछ नहीं था।

गुमशुदगी के बाद बच्ची को कहां रखा गया, यह भी बड़ा सवाल बना हुआ है। शव में कोई खरोंच तक नहीं है। बच्ची के पिता चंदन सिंह दिल्ली में कार्यरत हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है। उनके बड़े भाई शिव सिंह रौतेला ने यहां कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्या था लाडली कांड
हल्द्वानी में छह वर्षीय लाडली की बीते साल नवंबर में रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। बच्ची को शादी समारोह से उठाया गया था जिसका शव करीब 10 दिन बाद गौलापार से बरामद हुआ था। बच्ची पिथौरागढ़ से अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने हल्द्वानी आई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें