फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पीछे भिड़े दो सिपाही, एक ने किया दूसरे का कत्ल

Fri, 30 Oct 2015 03:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सिपाही से अवैध संबंधों की होड़ के चलते दो पुरुष सिपाहियों की आपस में इस कदर दुश्मनी हो गई कि एक ने दूसरे साथी की जान ले ली।
विज्ञापन


मामला महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके का है। यहां 28 वर्षीय सिपाही की हत्या में एक 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सिपाही की हुई इस हत्या के पीछे उसकी एक महिला सिपाही से नजदीकी माना जा रहा है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या किए गए सिपाही और एक महिला सिपाही के साथ अवैध संबंधों की बात सामने आई है। वहीं हत्या करने वाले आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

सा‌थी सिपाही की बाइक में लगाया बम

आरोपी सिपाही प्रहलाद पाटिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि जिन दिन सिपाही पर हमला हुआ उस दिन वह दूसरे थाने पर था, उससे जब शख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया और सारी कहानी बयान कर दी।

रायगढ़ इलाके के एसपी सुवेज हक ने बताया कि सिपाही नीतीश की बाइक में विस्फोट पदार्थ लगा दिया गया था जिससे फिस्फोट होने से नीतीश बुरी तरह जख्मी हो गया था। सिपाही इजाल के अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई।

एसपी हक ने बताया कि मामले की जांच में पता चला है कि आरोपी सिपाही और नीतीश के बीच कई बार एक म‌िहिला स‌िपाही को लेकर झगड़ा हो चुका है। खास बात यह भी है क‌ि ये दोनों सिपाही शादी-शुदा थे।

मामले में जिस महिला सिपाही से आरोपी और पीड़ित के संबंध थे उससे भी पूछताछ की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें