ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
टिहरी गढ़वाल जिले की एक युवती की देहरादून में मौत हो गई। युवती एक परिवार में खाना बनाने का काम करती थी। पोस्टमार्टम में उसका विसरा जांच को संरक्षित किया गया है।
टिहरी गढ़वाल के कैंपटीफॉल निवासी मीना (25) देहरादून के करनपुर इलाके में अरुण कुमार शर्मा के आवास पर कई साल से मेड का काम करती थी। शुक्रवार शाम छह बजे के करीब मीना को उल्टी की शिकायत हुई तो मालिक ने उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से सिनर्जी और दून अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान रात में मीना की मौत हो गई। सूचना पर मीना के परिजन भी यहां पहुंच गए। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण विसरा संरक्षित किया गया है। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।