फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार की ईंट गिरने पर दो पक्ष आमने सामने, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

निर्माण कार्य के दौरान पड़ोसी की दीवार की ईंट गिरने पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। निर्माण करा रहे व्यक्ति ने पड़ोसी महिला के साथ मारपीट और गाली गलौच की। इसके बाद जब लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया तो वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला रायपुर थाना क्षेत्र के नेहरू ग्राम का है। जानकारी के मुताबिक धर्मस्वरूप बडोला अपने मकान का निर्माण कार्य और मरम्मत करा रहा था। इस बीच पड़ोसी महिला पुष्पा डोभाल के मकान की चारदीवारी की ईंटें गिर गईं। इस पर पुष्पा ने विरोध किया, तो बडोला उल्टा उन्हें डांटने लगा। इस पर पुष्पा की ओर से भी कुछ लोग वहां आ गए और उन्होंने बडोला को रोकने का प्रयास किया। लेकिन, उसने एक न सुनी और गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख वहां कुछ और लोग पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत कराया। कुछ देर बाद बडोला घर के बाहर निकला और पुष्पा को जान से मारने की धमकी देने लगा। रायपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुष्पा की तहरीर पर धर्मस्वरूप बडोला, कीर्ति बडोला आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें