फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़कियां बरामद, दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

प्रेम नगर थाना पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग लड़कियों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 13 जनवरी को परिजनों की ओर से दो नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पड़ताल के दौरान पता चला कि दोनों नाबालिग पड़ोसी हैं और दो नेपाली युवक उन्हें बहला फुसलाकर दिल्ली ले गए हैं। इसके बाद दिल्ली गई पुलिस टीम ने आरोपी युवकों मनीष और प्रवीण निवासी ग्राम बरगढ़ आंचल नवल परसी नेपाल को गिरफ्तार कर लड़कियों को बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी इस समय देहरादून में रहते थे। लड़कियों से पूछताछ और मेडिकल कराने के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें