फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण कर किशोरी से गैंगरेप की कोशिश
विज्ञापन

थाने में इंसाफ न मिलने पर पीड़ित परिवार पहुंचा एसएसपी ऑफिस
मेरठ। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप की कोशिश की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि पीड़ित परिवार पल्लवपुरम थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। मंगलवार को पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची। साथ ही आत्मदाह की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पल्लवपुरम के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी की मां ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि एक जनवरी की रात नौ बजे तीन युवक उनके घर में घुस गए और किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी युवकों ने गैंगरेप की कोशिश की। तीन जून को भी आरोपी युवकों ने घर में घुसकर किशोरी के मारपीट कर अश्लील हरक तें की। जिसका पल्लवपुरम थाने में मामला दर्ज हुआ था। आरोप है कि पल्लवपुरम पुलिस ने सपा और बसपा नेताओं के दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी युवक लगातार धमकी देते हुए किशोरी को परेशान कर रहे हैं। थाने में जब भी जाते हैं तो पुलिस धमकाकर भगा देती है। किशोरी के पिता ने कमिश्नरी कार्यालय के बाहर कहा कि यदि इंसाफ नहीं मिला तो वे थाना पल्लवपुरम में जाकर आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें