फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेले में सांप लाने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेले में सांप लाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। कांवड़ मेले के दौरान सांप लेकर घूम रहे लोगों के खिलाफ एडीजी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की मदद से पहचान कर ऐसे लोगों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस बार सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे कांवड़ मेला क्षेत्र पर मुख्यालय से सीधी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि इस साल पहली बार गंग नहर पटरी पर राज्य की सीमा तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा कांवड़ मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहली बार इनमें से विशेष क्षेत्रों के कैमरों को सीधे पुलिस मुख्यालय देहरादून से जोड़ा गया है। एडीजी अशोक कुमार ने बताया कि कुल 40 कैमरे हैं जो पुलिस मुख्यालय से जोड़े गए हैं। कुछ दिनों में और कैमरों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को कुछ लोग दर्जनों सांपों के साथ हरिद्वार सीमा में दाखिल हुए हैं। जिस पर हरिद्वार पुलिस को उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान किसी भी वन्य जीव का इस्तेमाल या उन्हें परेशान किए जाने पर नजर रखी जा रही है। फुटेज के आधार पर ही ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें