हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि जान पर खेलकर महिला को गौला बैराज से बचाने वाले सिपाही मनोज बहुखंडी को पदक देने के लिए पुलिस मुख्यालय को संस्तुति भेजी गई है। संभावना है कि मनोज को जीवन रक्षा पदक मिलेगा। इसी प्रकार यात्रियों को बचाने वाली पुलिस टीम को भी ढाई हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
लाइन नंबर 14 बनभूलपुरा निवासी नजाकत की पत्नी राशिदा 23 जुलाई की दोपहर काठगोदाम गौला बैराज में छलांग लगा दी। जल पुलिस के जवानों मनोज बहुखंडी ने अपने साथी दिनेश प्रसाद के साथ बैराज में छलांग लगा ली। दोनों जवानों ने महिला को बाहर निकाल लिया। राशिदा की जान बचाने के लिए मनोज बहुखंडी बगैर लाइफ जैकेट कूद गया था। जवानों का कहना था कि थोड़ी देर होती तो महिला की जान जा सकती थी। मनोज बैराज से काफी लोगों की जान बचा चुका है। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी का क हना है कि सिपाही के साहसिक कार्यों को देखते हुए उसे जीवन रक्षक पदक देने की संस्तुति की गई है। पुलिस के आला अधिकारी इस मामले में आगे निर्णय लेंगे। संभावना है कि साहसी सिपाही को पदक मिलेगा। इधर चोरगलिया में सोमवार को बस यात्रियों की जान बचाने वाले पुलिसकर्मियों को ढाई हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। घटनास्थल की स्थिति समीक्षा करने के बाद पदक के लिए संस्तुति की जाती है।
चोरगलिया की पुलिस टीम भी पुरस्कृत होगी
जान पर खेलकर जीवन बचाने वाले पुलिसकर्मी प्रशंसनीय