फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को मृत दर्शाकर शादी रचाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पत्नी को मृत दर्शाकर दूसरी शादी रचाने के आरोपी शादी में गवाह की भूमिका निभाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें, तीन दिन पहले प्रेमनगर क्षेत्र निवासी प्रियंका ने अपने पिता बलवीर के खिलाफ धोखे से दूसरी शादी रचाने की शिकायत की थी। प्रियंका का आरोप है कि पिता बलवीर ने पत्नी (प्रियंका की मां) को मृत दर्शाकर उत्तरकाशी में एक अन्य महिला से शादी रचा ली है। प्रियंका को इस बात की भनक पिता द्वारा घर का सामान उत्तरकाशी ले जाने की स्थिति में लगी। इसके बाद प्रियंका की शिकायत पर बलवीर, उसकी दूसरी पत्नी व दो गवाहों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। एसओ मुकेश त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को बलवीर सिंह निवासी काशवाली कोठारी प्रेमनगर और गवाह बबलू निवासी सेलाकुई को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपी महिला और एक गवाह फरार है। दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें