फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़ा : छह लोगों को बेची दूसरे की जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

राजधानी में जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने से जालसाज बाज नही आ रहे हैं। प्रेमनगर क्षेत्र में दूसरे की जमीन अपनी बताकर छह लोगों को बेच दी गई। बाकायदा फर्जी मालिक दर्शाकर रजिस्ट्री भी करा दी गई। खरीददार कब्जा लेने गए तो इस फर्जीवाडे़ की पोल खुली। एसआईटी जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद प्रेमनगर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डोईवाला के चांदमारी निवासी इंद्र सिंह ने डीआईजी से मिलकर बताया था कि उसके नाम की दो बीघा जमीन को राजबीर सिंह निवासी पनी भवान उत्तरकाशी और जाहिद उर्फ भूरा निवासी परवल ने रजिस्ट्री आफिस में फर्जी इंद्र सिंह खड़ा कर बेच दी। यह रजिस्ट्री शंकर लाल नौटियाल और अन्य पांच लोगाें के नाम की गई है। उन्हें भी जमीन के फर्जीवाडे़ का पता बाद में लग पाया है। डीआईजी के आदेश पर एसआईटी की जांच में आरोप सही पाए गए। जालसाजी से इंद्र सिंह की जमीन बेचकर लाखों रुपये की रकम डकार ली गई। प्रेमनगर एसओ मुकेश त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवेचना में पता चला पाएगा कि आरोपियों ने फर्जी इंद्र सिंह किसे बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें