फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः आईटीबीपी के डीआईजी का बैग वॉल्वो से चोरी

Wed, 15 May 2019 08:39 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

आईटीबीपी के पुलिस उप महानिरीक्षक रविंद्र पांडे का लैपटॉप आदि सामान से भरा बैग उत्तराखंड की वॉल्वो बस से चोरी हो गया। पांडे को दिल्ली से देहरादून आते समय खतौली के पास बैग चोरी होने का अंदेशा है। फिलहाल पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर के सीमाद्वार स्थित आईटीबीपी के मुख्यालय के पुलिस उप महानिरीक्षक रविंद्र पांडे 13 मई की रात दिल्ली से उत्तराखंड डिपो की वॉल्वो बस से देहरादून के लिए चले थे। रास्ते में चोरों ने उनका बैग चोरी हो गया। बैग में लैपटॉप आदि सामान बताया गया है। मंगलवार सुबह देहरादून आकर उन्हें बैग चोरी का पता लगा। डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे से मिलकर पूरे घटनाक्र म की जानकारी दी। बस रास्ते में मुजफ्फरनगर जिले के खतौली इलाके में एक ढाबे पर रुकी थी।

आशंका है कि इसी दौरान डीआईजी का बैग चोरी किया गया। एसपी चौबे ने बताया कि डीआईजी की तहरीर पर पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की धरपकड़ के लिए इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी की अगुवाई में टीम गठित की गई है। बता दें, पुलिस ने हाल में ही चंडीगढ़ रोड पर वॉल्वो बस से लैपटॉप चुराने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया था। उस समय दिल्ली हाईवे पर गैंग के सक्रिय होने की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें