फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने पहुंची छात्राओं को बंद मिला कॉलेज, थाने पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

एमकेपी कॉलेज की छात्राओं के साथ रविवार को एक अजीब घटना घटी। छात्राएं राजनीति शास्त्र और अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा देने कॉलेज पहुंचीं, लेकिन उन्हें वहां ताला लगा मिला। इससे गुस्साईं छात्राओं ने शहर कोतवाली पहुंच कॉलेज प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग के लिए हंगामा किया। चूंकि, मामला किसी अपराध का नहीं था तो पुलिस भी इसमें कोई कार्रवाई नहीं कर सकी। इधर, कॉलेज की आंतरिक परीक्षक ने मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार सुबह 10 बजे एमकेपी की दर्जनों छात्राएं शहर कोतवाली पहुंचीं। वहां उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुलिस को बताया कि रविवार को उनकी राजनीति शास्त्र और अंग्रेजी की मौखिक परीक्षा होनी थी। जब वह कॉलेज पहुंची तो गेट पर ताला लटका था। इंस्पेक्टर कोतवाली बीबीडी जुयाल ने बताया कि यह मामला अपराध का नहीं है। परीक्षा से संबंधित मामला कॉलेज का आंतरिक मामला है, लिहाजा इसका हल कॉलेज ही कर सकता है। मामले में कॉलेज की प्राचार्य डॉ इंदू सिंह ने भी अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि डॉ किरन सूद को विवि ने आतंरिक परीक्षक बनाया था। इस परीक्षा की उन्होंने कोई सूचना एमकेपी कार्यालय को नहीं दी है। इधर, परीक्षक डॉ किरन सूद ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें इस मामले में कुछ नहीं बोलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें