फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के ताले तोड़ नकदी और मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

आईडीपीएल चौकी क्षेत्र में अज्ञात ने मीरानगर में एक बंद घर से नकदी और दो मोबाइलों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले में पीड़ित की शिकायत पर घटनास्थल का मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि अज्ञात की तलाश को प्रयास तेज कर दिए गए हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार बापूग्राम स्थित मीरानगर में गली नंबर चार निवासी राहुल कुमार पुत्र नरदेव ने तहरीर में बताया कि वह बीते शुक्रवार किसी काम से बाहर गए थे। वापस लौटने पर उन्हें कमरे का ताला टूटा मिला।
कमरे से करीब पांच हजार की नकदी और दो कीमती मोबाइल गायब मिले। आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि राहुल मीरानगर में किराए के कमरे पर रहता है और वह मूलरूप से तकिपुर, नरोत्तम, थाना नगीना, जिला बिजनौर, यूपी का निवासी है। बताया कि अज्ञात की पहचान के लिए आसपास के प्रतिष्ठानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। जल्द अज्ञात की शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते 13 मई की रात भी अज्ञातों ने शिवाजीनगर में कार चालक सरदार सिंह पुत्र कुंवर सिंह के घर में सेंध लगाकर 30 हजार की नकदी और दो मोबाइल साफ कर दिए थे। हालांकि, पुलिस ने शिकायत के बावजूद अभी तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें