फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटर सवार महिला को बस ने कुचला, मौत

विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हरिद्वार हाईवे पर रविवार सुबह एक स्कूटर सवार महिला को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला मायके से हरिद्वार स्थित अपने ससुराल जा रही थी। महिला की पहचान विजय लक्ष्मी पत्नी सुरेश कश्यप निवासी बहादरपुर जट हरिद्वार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलोनी चौकी प्रभारी पंकज तिवारी के अनुसार विजय लक्ष्मी शनिवार को माजरी माफी स्थित अपने मायके आई थीं। यहां से रविवार सुबह करीब सात बजे लक्ष्मी अपने स्कूटर से हरिद्वार के लिए निकली थीं। हरिद्वार हाईवे पर आईआईपी के पास पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने स्कूटर में टक्कर मार दी। टक्कर से लक्ष्मी छिटककर सड़क पर गिर पड़ी और बस ने कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आननफानन उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बस चालक फरार हो चुका है। बस को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें