फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

त्यूनी थाना पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर फेसबुक पर प्यार के बाद जम्मू कश्मीर से अटाल पहुंचे युवक के खिलाफ अपहरण की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को फेसबुक पर युवती से प्यार होने के बाद एक युवक जम्मू कश्मीर से सीधे अटाल आ पहुंचा था। वह युवती को अपने साथ ले जाने की मांग पर अड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने युवक की धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि युवक युवती का अपहरण करने की फिराक में था। अब मामले में युवती के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष बीएल भारती ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर के आधार पर जम्मू कश्मीर निवासी विजय कुमार पुत्र हंसराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें