फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस और गैस वाहन में टक्कर, कई घंटे रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, कई घंटे लगा रहा जाम
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मोहंड के पास बृहस्पतिवार को सहारनपुर डिपो की बस और गैस सिलिंडर लदे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चालक और परिचालक को गंभीर चोटें आईं हैं, जबकि एक दर्जन के करीब यात्री जख्मी हो गए। हादसे के कारण लंबा जाम लग गया। पुलिस के कई घंटे के प्रयासों के बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह सहारनपुर डिपो की बस देहरादून आ रही थी। इस दौरान शिवालिक पहाड़ियों के बीच सामने से आ रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में चालक सचिन निवासी मेरठ और परिचालक संदीप निवासी सहारनपुर के साथ बस में सवार एक दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल चालक सचिन और संदीप को परिजन मेरठ और सहारनपुर ले गए। संदीप के कंधे की हड्डी में फेक्चर हुआ है। मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पहाड़ियों में सड़क के बीचोबीच हुए हादसे के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सैकड़ों वाहन कई घंटे तक जाम में फंसे रहे। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची बिहारीगढ़ पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें