फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण ने 85 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की, टावर सील

विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने शनिवार को केसरबाग में 85 बीघा निजी भूमि से अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की। वहीं, लखनवाला में एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर को भी सील किया। प्लॉटिंग ध्वस्त करने को लेकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में करीब तीन घंटे कार्रवाई चली।
प्राधिकरण के सचिव सुंदर लाल सेमवाल और सहायक अभियंता सुधीर गुप्ता के मुताबिक अवैध प्लॉटिंग का मामला वर्ष 2012-13 से चल रहा था, बिना अनुमति प्लॉटिंग करने पर संबंधित लोगों को कई बार नोटिस जारी किए गए। इसके बाद अब प्राधिकरण की ओर से प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। टीम ने जेसीबी से प्लॉटिंग के लिए किए गए सीमांकन को ध्वस्त किया, कार्रवाई दोपहर 12 से तीन बजे तक चली। इस दौरान आरोपी पक्ष की ओर से वहां कोई भी मौजूद नहीं रहा। वहीं, प्राधिकरण की ओर से लखनवाला में एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर को सील किया गया है। सहायक अभियंता के मुताबिक छह महीने पहले भी इस टावर को सील किया गया था, लेकिन संबंधित लोगों ने टावर की सील हटाकर फिर से काम शुरू कर दिया था। बताया कि सील हटाने के आरोप में संबंधित के खिलाफ सहसपुर थाने में तहरीर दी गई है। बताया कि क्षेत्र के ग्रामीण भी इस टावर का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव सुंदर लाल सेमवाल ने कहा कि क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी अवैध प्लॉटिंग को चिह्नित किया जा रहा है, जिसे जल्द ध्वस्त किया जाएगा। इसके बाद सेलाकुई में अवैध हॉस्टल संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की ओर से क्षेत्र के 15 हॉस्टल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

----
सेलाकुई में अवैध हॉस्टलों पर कार्रवाई जल्द
दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के सचिव सुंदर लाल सेमवाल ने कहा कि सेलाकुई क्षेत्र में कई लोग अवैध हॉस्टलों का संचालन कर रहे हैं। प्राधिकरण की अनुमति के बगैर इनका निर्माण किया गया है। इनमें से 15 हॉस्टल संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। प्राधिकरण की ओर से शीघ्र ही इन हॉस्टलों को सील किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें