फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शक्तिनहर में डूबे छात्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

ढालीपुर शक्तिनहर में डूबे शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज सिंहनीवाला के दो छात्रों में से एक छात्र का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को एक छात्र कार्तिक का शव ढालीपुर इंटेक से बरामद किया था।
वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट के मुताबिक छात्र की तलाश में एसडीआरएफ और पुलिस की टीम सर्च अभियान चलाए हुए है। टीम ने रविवार को वाटर ड्रोन कैमरे की मदद से ढालीपुर बैराज के आसपास छात्र की तलाश की, लेकिन शाम तक उसका सुराग नहीं लग पाया। इस बीच क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसएसआई नरोत्तम बिष्ट के मुताबिक नहर में डूबे छात्र की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उधर, तहसीलदार प्रकाश शाह भी टीम के साथ सर्च अभियान में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शिवालिक इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्र कार्तिक और सुधांशु शुक्रवार को ढालीपुर शक्तिनहर में डूब गए थे। छात्रों की तलाश में शुक्रवार को सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया था। दोनों छात्र मूल रूप से पटना बिहार के रहने वाले हैं। टीम ने एक छात्र का शव ढालीपुर इंटेक से शनिवार को बरामद किया था। लेकिन, दूसरे छात्र सुधांशु (20) पुत्र दयाशंकर पांडे निवासी गांधी मैदान पटना बिहार का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें