फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांस्टेबल का इच्छाड़ी डैम की इंटेक से मिला शव

Sun, 07 Apr 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
नदी के शव बरामद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

हरिपुर-मीनस मोटर मार्ग पर बीते 31 मार्च को मीनस के पास टौंस नदी में कार गिरने से लापता कांस्टेबल धर्मेंद्र राठी का शनिवार को इच्छाड़ी डैम की इंटेक से शव मिला। वहीं, हादसे में लापता युवक का अब भी सुराग नहीं लग पाया है। रविवार को भी सर्च अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि एसडीआरएफ और पुलिस की टीम शनिवार को सर्च अभियान चला रही थी। टीम को सुबह 10 बजे सूचना मिली कि इच्छाड़ी डैम की इंटेक में किसी व्यक्ति का शव फंसा हुआ है। टीम ने मौके पर जाकर शव निकाला। उसकी पहचान कालसी थाने में तैनात आरक्षी धर्मेंद्र राठी के रूप में की गई। विकासनगर में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को पुलिस लाइन देहरादून ले जाया गया। कांस्टेबल के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन में सलामी दी गई। सलामी के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। धर्मेंद्र राठी इटाचा गांव मुजफ्फरनगर यूपी के रहने वाले थे। अंतिम संस्कार उनके पैत्रक गांव इटावा में किया जाएगा।

बता दें कि हिमाचल की सीमा से लगे मीनस बैरियर पर थाना कालसी से आरक्षी धर्मेंद्र राठी को नियुक्त किया गया था। 31 मार्च को धर्मेंद्र राठी कुछ स्थानीय व्यक्तियों के साथ कार से सामान लेने गए थे। इस बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर टौंस नदी में गिर गई। हादसे में दो स्थानीय व्यक्ति बच गए थे। जबकि, धर्मेंद्र राठी एवं स्थानीय बलबीर लापता हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें