फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं का छात्र नकल करते पकड़ा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।

विज्ञापन


उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा के दौरान पछवादून में बृहस्पतिवार को एक छात्र नकल करते पकड़ा गया। सचल दस्ते ने छात्र को निष्कासित कर इसकी सूचना सभी उच्चाधिकारियों को दी है।

नकल विहीन बोर्ड परीक्षा के लिए खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह के नेतृत्व में गठित सचल दस्ते ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान सचल दस्ते ने प्रखंड के राजकीय इंटर कॉलेज मेदनीपुर-बद्रीपुर में अंग्रेजी के प्रश्नपत्र को हल करने के लिए नकल करते हाईस्कूल के एक छात्र को रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ ने बताया कि छात्र के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे निष्कासित कर दिया गया। बताया कि ब्लॉक में इस वर्ष की परिषदीय परीक्षा के दौरान नकल करते हुए पकड़े जाने का पहला मामला है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए विभाग की ओर से गठित आंतरिक और बाह्य सचल दस्ते सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। कहा कि परीक्षा में अनुचित साधन का उपयोग करने वाले छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें