फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में दो पुलिस जवान समेत छह पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
- खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह में मारपीट का मामला
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। संतोषी माता ग्राउंड में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह में मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले में दो पुलिस वाले भी शामिल थे जो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विकासनगर आए हुए थे।
बता दें कि बीते सोमवार को संतोषी माता ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक एवं खेलकूद महोत्सव के समापन के बाद दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और लाठी-डंडे चले थे। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी विकासनगर में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। मामले में महोत्सव की आयोजक जौनसार बावर खेलकूद एवं सांस्कृतिक समिति से जुड़े सदस्यों ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर कोतवाली में देर रात को जमकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर निवासी बुलाकीवाला की तहरीर पर सुरेंद्र सिंह, अजीत चौहान, अतर सिंह, मिथलेश, मदन सिंह और विपिन चौहान सभी निवासी देऊ गांव तहसील कालसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में शामिल पुलिस जवानों पर बैठी जांच
मारपीट में शामिल दोनों पुलिस वालों पर विभागीय स्तर पर जांच बैठा दी गई है। बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल एक जवान सुरेंद्र सिंह पीएससी में तैनात है जबकि, दूसरा जवान मिथलेश टिहरी जिले में तैनात हैं और वर्तमान में एक पूर्व मंत्री का गनर भी है। सूत्रों के अनुसार दोनों जवान बिना छुट्टी लिए प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विकासनगर पहुंचे थे। ऐसे में दोनों जवान के खिलाफ पुलिस जांच बैठा दी गई है। एसपी देहात सरिता डोभाल ने बताया कि मामले में जांच कर रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें