फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के बीरोंखाल-मैठाणाघाट-रामनगर मोटर मार्ग पर कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय बीरोंखाल से एक कार मैठाणाघाट रामनगर की ओर जा रही थी। जो पॉलीटेक्निक कालेज के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। एसआई थाना थलीसैण मनोज गैरोला ने बताया कि कार दुर्घटना में हरविंदर सिंह पुत्र स्व. गोविंद सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी पनास गांव की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घायल चालक धीरेंद्र सिंह पुत्र पीतांबर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रगड़ीगाड़ थलीसैण को हल्की चोटें आई। जिसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें