फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से महिला की एम्स में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। गृह क्लेश से क्षुब्ध रुड़की निवासी एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे एम्स में लेकर पहुंचे। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते सोमवार को हेमा प्रसाद (36) पत्नी अरुण प्रसाद निवासी आदर्शनगर, रुड़की, हरिद्वार ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। आननफानन परिजनों ने हेमा को रुड़की के ही अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने एम्स के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को परिजन हेमा को लेकर एम्स पहुंचे। जहां उपचार के दौरान हेमा की मौत हो गई। वहीं बुधवार सुबह एम्स पहुंचे हेमा के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। इस पर कोतवाली पुलिस ने उन्हें घटना से संबंधित थाना क्षेत्र में तहरीर देने की सलाह दी। एसएसआई मनोज नैनवाल ने बताया कि मामला गृह क्लेश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के अधेड़ की संदिग्ध मौत
ऋषिकेश। रेलवे रोड से जख्मी हालत में एम्स में भर्ती कराए गए यूपी निवासी एक अधेड़ की बुधवार शाम मौत हो गई। एसएसआई मनोज नैनवाल ने बताया कि बीते सोमवार रात अधेड़ रेलवे स्टेशन के पास से जख्मा हालत में मिले थे। पुलिसकर्मियों ने अधेड़ को एम्स में भर्ती कराया था। अधेड़ की पहचान राम सजन (50) पुत्र राम बड़ई निवासी ग्राम व पोस्ट चैनपुर, थाना उभाव, जिला बलिया, यूपी के रूप में हुई है। घटना के बाबत राम सजन के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें