फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वैन खाई में गिरी, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। शिवपुरी में एक वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वैन सवार तीन लोग जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आरके सकलानी के मुताबिक वैन शिवपुरी से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। प्रथम दृष्ट्या मामला वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने का प्रतीत हो रहा है। घायलों की पहचान चंदन पुत्र संतोष झा निवासी अशोकनगर, दिल्ली, जितेंद्र पुत्र राम स्वरूप निवासी नागिया मऊ, अमेठी, यूपी व हरीश पुत्र ललित प्रसाद निवासी बेगमाबाद, रामपुर, यूपी के रूप में हुई है। तीनों ओएसिस प्रोडक्शन कंपनी, दिल्ली के कर्मचारी हैं। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है। हादसे के बाबत घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें