फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों पर जबरन कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। वीरभद्र मार्ग स्थित तीन दुकानों पर कब्जा करने का आरोप में पुलिस ने दिल्ली के दंपति पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोपियों पर 70 लाख रुपए में सौदा तय करने के बाद रकम नहीं देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक साईं विहार, वीरभद्र मार्ग, ऋषिकेश निवासी राजेश सिंघल पुत्र जुगल किशोर ने तहरीर में बताया कि उसका दिल्ली के दपंति से 70 लाख रुपए में तीन दुकानों का सौदा हुआ था। वीरभद्र मार्ग पर होटल की बिल्डिंग में उन्हें दुकानें दीं, जिसके बाद उन्होंने जबरन कब्जा कर लिया। रकम देने के लिए कहने पर वे मुकर गए। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने राजेश की तहरीर पर आरोपी हरिदास व उनकी पत्नी मंजू निवासी मयूर विहार, दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में रकम के लेन-देन को लेकर विवाद है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें