फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीतानगर में एक ही रात में चार घरों के ताले चटकाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए चोरों ने मंगलवार रात में गीतानगर के चार घरों को निशाना बनाया। चोर घरों से हजारों की नकदी व जेवरात ले गए हैं।
विज्ञापन

चोरों ने सबसे पहले गीतनगर गली नंबर तीन निवासी अजय चौधरी के मकान को निशाना बनाया। अजय परिवार के साथ हरिद्वार में रिश्तेदार के घर गए थे। चोर उनके घर से 15 हजार की नकदी व जेवरात ले गए हैं। वापस लौटने पर उन्हें घटना का पता चला। इसके अलावा चोरों ने इसी गली में तीन माह से बंद पड़े सुबोध डिमरी के घर को भी खंगाला। घर पर कुछ नहीं मिलने के बाद वह गली नंबर एक में पहुंचे। यहां बीएसएनएल कर्मी रेनू मिश्रा के घर से नकदी पार कर दी। रेनू ने बताया कि वह देहरादून में कार्यरत हैं। लिहाजा, परिवार के साथ वह दून में रहती हैं। लोगों ने बताया कि चोरों ने एक और घर के ताले चटकाए हैं। वहीं एक ही रात में चार घरों में चोरी की घटना से लोगों में खौफ है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज नैनवाल ने बताया कि चोरी से जुड़ी कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें