फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण करने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड (बीटीसी) के समीप एक युवक को अपहरण करने का प्रयास का मामला सामने आया है। हालांकि वह अपहरण करने में सफल नहीं हो सके। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनके तीन अन्य साथी फरार होने में कामयाब हो गए। गुस्साए लोगों ने आरोपियों की जमकर धुनाई कर दी। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से युवकों को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम करीब पांच बजे बीटीसी के समीप कार सवार पांच युवक आ धमके। उन्होंने कुम्हारवाड़ा के रजत गुप्ता को अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने किसी तरह से उक्त लोगों के चंगुल से रजत को छुड़ाया। भीड़ बढ़ने पर कार से उतरकर तीन युवक भाग खड़े हुए, जबकि स्थानीय लोगों ने आरोपी गौरव भारती निवासी शिवाजीनगर ऋषिकेश और विकसित निवासी सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार को पकड़कर पीट दिया। बस अड्डा चौकी से पहुंची पुलिस ने भीड़ से युवकों को छुड़ाकर अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार कराने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि अपहरण के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गौरव भारती व विकसित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि फरार हुए नितिन व उसके अज्ञात दो साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


लोगों का आरोप नदी में फेंका हथियार
प्रत्यक्षदर्शी कुम्हारवाड़ा के लोगों का कहना है कि कार सवार युवक हथियार लेकर आए थे। पकड़े जाने के बाद उन्होंने हथियार चंद्रभागा नदी में फेंक दिए। बताया कि उनके पास पहले से ही डंडे भी थे और वह अपहरण की योजना बनाकर आए थे। हालांकि, कोतवाल रितेश शाह ने युवकों के पास हथियार होने की बात से साफ इनकार किया है। बताया कि मामले की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर युवक हथियार लाए थे या नहीं।

अस्पताल से कोतवाली तक हंगामा
कुम्हारवाड़ा निवासी युवक के अपहरण के प्रयास की भनक लगने के बाद स्थानीय लोग भारी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पकड़ में आए युवकों को उनके हवाले करने की मांग की। इस दौरान पुलिस को अस्पताल की इमरजेंसी से लोगों को बाहर निकालना पड़ा। कोतवाली पहुंचकर लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। कोतवाल के मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा देने के बाद भी वह मौके पर ही डटे रहे।

चुनावी रंजिश से भी जोड़ा जा रहा मामला
छात्रसंघ चुनाव में जीत हार से भी मामले को जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि कॉलेज में चुनाव के बाद से ही सोशल मीडिया में छात्र गुटों के बीच बहसबाजी का दौर चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी रंजिश से इनकार किया है, लेकिन मंगलवार रात कोतवाली में कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंची भीड़ में कई लोग चुनावी रंजिश का जिक्र करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें