फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड नहीं रखा, तो एटीएम पर लगेगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। तीर्थनगरी और समीपवर्ती क्षेत्र में बिना सिक्योरिटी गार्ड के चल रहे बैंक एटीएम को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। कोतवाली की ओर से क्षेत्र के तमाम ऐसे एटीएम का सर्वे कर चिह्नित करने के निर्देश पुलिसकर्मियों को दिए गए हैं, जहां पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं हैं। इसके बाद संबंधित बैंक शाखा के प्रबंधक को नोटिस जारी किए जाएंगे, जिसमें एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए बैंक प्रबंधन को एक सप्ताह की मोहलत दी जाएगी।
विज्ञापन

ऐसा नहीं होने पर सुरक्षाकर्मी के बगैर चल रहे एटीएम में ताला लगाने के बात पुलिस ने कही है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न बैंकों के एटीएम में सामने आ रही धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। कोतवाल रितेश शाह के मुताबिक शहर और समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों में चल रहे बैंक एटीएम की जांच कराई जा रही है। पुलिसकर्मियों के माध्यम से ऐसे एटीएम चिह्नित किए जा रहे हैं, जिनमें बैंक प्रबंधन की ओर से अब तक सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए गए हैं।
बताया कि सोमवार को चिह्नीकरण का कार्य पूरा होने के बाद संबंधित बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को पुलिस की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्हें स्पष्ट तौर पर सात दिन के भीतर एटीएम में सिक्योरिटी गार्ड रखने का समय दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर बिना सुरक्षाकर्मी के चल रहे एटीएम में ताले जड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें