फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश को जनता ने पकड़ा, पुलिस ने लिया श्रेय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। शहर में बीते शनिवार को स्थानीय लोगों ने महिला से चेन लूटने का प्रयास कर रहे बदमाश को पकड़ा। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द किया गया, लेकिन रविवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए यह जिक्र कहीं भी नहीं किया कि आरोपी को लोगों ने उन्हें सौंपा था, बल्कि यह बताया गया कि पुलिस ने ही बदमाश को तिलक रोड से पकड़ा है। किरकिरी से बचने के लिए पुलिस को यह तक कहना पड़ा कि हम बदमाश को पकड़ने का दावा नहीं कर रहे हैं, इसे खुलासा समझा जाए।
विज्ञापन

रविवार को ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने बीते बुधवार को पुष्कर मंदिर मार्ग पर गुरविंदर कौर से हुई चेन स्नेचिंग का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि टीम को शनिवार को संदिग्धों की तलाश के लिए रवाना किया गया। इसी बीच तिलक रोड पर एक युवक भागता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। तलाशी में उसकी जेब से सोने की चेन का टुकड़ा बरामद हुआ।
जबकि हकीकत यह है कि उक्त बदमाश को पुलिस ने नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों ने एक महिला से चेन लूटने के प्रयास के दौरान पकड़ा था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पब्लिक को बदमाश को पकड़े हुए साफ देखा जा सकता है। बावजूद इसके पुलिस ने खुलासे में यह नहीं बताया कि बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया था। खास बात यह है कि जब ऋषिकेश पुलिस को किरकिरी होने का आभास हुआ, तो उन्होंने फिर से एक प्रेस नोट जारी किया, जिसमें कहा गया कि पुलिस बदमाश को पकड़ने का दावा नहीं कर रही, इसको खुलासा समझा जाए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें