फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स प्रशासन ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में आउटसोर्स पर तैनात नर्सिंग स्टाफ आंदोलन की तैयारी में है, जिसकी भनक लगते ही एम्स प्रशासन ने कोतवाली पुलिस से मंगलवार को संभावित प्रदर्शन की आड़ में अराजकता फैलाने वालों से सुरक्षा के लिए फोर्स मांगी है। इस बाबत एक पत्र कोतवाल को भी भेजा गया है। एम्स के प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत के मुताबिक संस्थान में कुछ आउटसोर्स नर्सिंग स्टाफ अफवाह और बहकावे में आकर आंदोलन की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आशंका जताई है कि वह एम्स प्रशासन के खिलाफ संस्थान में कार्य बहिष्कार के साथ ही प्रदर्शन और घेराव आदि कर सकते हैं। लिहाजा, एम्स में चिकित्सा सेवाओं और शैक्षणिक वातावरण को सुचारु रखने के मद्देनजर पुलिस से सुरक्षा मांगी गई है। प्रशासनिक अधिकारी ने कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी को सुरक्षा मुहैया कराए जाने को लेकर भेजे गए पत्र में आंदोलन का दिन मंगलवार बताया है। इसके अलावा एसएसपी देहरादून को भी इस बाबत अवगत कराया गया है। उधर, पत्र मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने भी संस्थान में सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें