फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टप्पेबाज गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

पुलिस ने टप्पेबाज गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शहर में टप्पेबाजी की दो घटनाओं को कबूल किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 60 हजार की नकदी और टप्पेबाजी में इस्तेमाल होने वाले हथियार बरामद किए हैं। बताया कि आरोपियों के दो साथी फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक श्यामपुर फाटक के समीप आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें दबोच लिया। तलाशी में उनसे 60 हजार रुपये नकद और दो चाकू व पेंचकस बरामद हुआ। उपनिरीक्षक चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि आरोपियों की पहचान राजकुमार पुत्र रामजीलाल निवासी सिरपुरा, जिला काशगंज, यूपी व सूरज पुत्र श्याम सुंदर निवासी राया, जिला मथुरा, यूपी के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने बीते 23 जुलाई को रेलवे रोड पर कार का शीशा तोड़कर दो लाख और 14 जून को पुराना बस अड्डा रोड के समीप सुभाषनगर में घर के बाहर से स्कूटी की डिग्गी से एक लाख रुपये उड़ाने का जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें