कार से टकराई बाइक, युवक जख्मी
ऋषिकेश। शहर में तेज गति से आ रहा एक बाइक सवार कार से टकरा गया, जिसमें उसकी आंख पर गंभीर चोटें लग गई। स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की पहचान पंकज पुत्र सोमपाल निवासी आदमपुर, रुड़की, हरिद्वार के रूप में हुई है। बताया कि पंकज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक इस बाबत कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलती है, तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।