फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायवाला छावनी से संदिग्ध गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

चोरी की नीयत से रायवाला छावनी में घुसे एक युवक को छावनी के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी की तलाशी में आर्मी की बेल्ट का पुराना टुकड़ा व अन्य सामान बरामद हुआ है। बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रायवाला पुलिस के मुताबिक छावनी में संदिग्ध युवक घूमता मिलने पर सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद घटना की जानकारी रायवाला थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। बताया कि आरोपी से 15 पुरानी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें, एक पुराना स्टोव और आर्मी की बेल्ट का टुकड़ा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि आरोपी की पहचान नन्हे पुत्र हरि सिंह निवासी रतौल, थाना हाथीनाला, संभल, यूपी के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी की नीयत से छावनी के अंदर घुसा था। बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, छावनी एरिया में संदिग्ध युवक के घुसने सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें